भारत में कैंसर: कुछ आंकड़े और तथ्य

भारत में कैंसर: कुछ आंकड़े और तथ्य
  • कैंसर 100 से अधिक प्रकार के होते हैं जो शरीर के किसी भी हिस्से को प्रभावित कर सकते हैं।
  • भारत में मृत्यु का दूसरा सबसे बड़ा कारण कैंसर है (हृदय रोग के बाद)
  • भारत में पुरुषों और महिलाओं में होने वाले पांच प्रमुख कैंसर हैं: स्तन कैंसर, बच्चेदानी के मुख का कैंसर, मुंह का कैंसर, फेफड़े का कैंसर और बड़ी आंत का कैंसर।
  • भारत में बच्चेदानी के मुख के कैंसर की वजह से हर आठ मिनट में एक महिला की मृत्यु होती है। यह मृत्युदर किसी भी देश की तुलना में अधिक है।
  • भारतीय महिलाएं सबसे अधिक स्तन कैंसर से पीड़ित होती हैं। भारत में स्तन कैंसर से पीड़ित हर दो महिलाओं में से एक महिला की मृत्यु हो जाती है।
  • तंबाकू से संबंधित रोगों के कारण हर रोज तकरीबन 2500 लोगों की मृत्यु होती है।
  • पुरुषों में पांच में से मृत्यु और महिलाओं में 20 में से एक मृत्यु धूम्रपान के कारण होती है।
  • भारत में मुख एवं फेंफड़ों के कैंसर और महिलाओं में स्तन कैंसर से होने वाली मृत्यु सभी कैंसर संबंधित मौंतो का लगभग 50 फीसदी है। 
  • पुरुषों और महिलाओं में होने वाले पांच प्रमुख कैंसर सभी कैंसरों का 47.2 फीसदी है। अगर समय पर इनका डायग्नोसिस हो पाए और शुरुआती अवस्था में इलाज हो, तो इन कैंसरों से बचाव संभव है, इसलिए इन कैंसरों से होने वाली मृत्युदर को भी कम किया जा सकता है।

 

देश में कहां-कहां कैंसर का उपचार हासिल किया जा सकता है इसकी जानकारी नीचे दिए जा रहे URL लिंक पर क्लिक करके या फि‍र इस ल‍िंंक को अपने ब्राउजर के सर्च बॉक्‍स में कॉपी पेस्‍टकर हासिल की जा सकती है।

http://cancerindia.org.in/hindi/treatment-centres/                                          

 

(आंकड़े और तथ्य ‘इंडिया अगेंस्ट कैंसर’ से साभार)

“इंडिया अगेंस्ट कैंसर”” भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आई. सी. एम. आर.) के अंतर्गत आने वाले संस्थान  “कौशिकी एवं निवारक अर्बुदशास्त्र संस्थान” (आई. सी. पी. ओ.) के वरिष्ठ चिकित्सकों और शोधकर्ताओं के समूह द्वारा की गई एक पहल है।

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।